Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रगतिशील शायर कैफी आज़मी की 20 वी पुण्यतिथि पर एक जुट होकर शुभचिंतकों ने किया प्रतिमा पर मालार्पण

फूलपुर। प्रगतिशील शायर कैफी आज़मी की 20 वी पुण्यतिथि मंगलवार को फूलपुर तहसील के मेजवां गांव स्थिति फतेह मंज़िल( निवास) पर मनाई गई। इस दौरान लोगो ने उनके मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप चौहान, मिजवां सोसाइटी की क्राफ्ट मैनेजर तृप्ति सिंह, प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी,  संयोगिता, गोपाल ,सीताराम, हरिमंदिर पाण्डेय, राजेश यादव, उदयभान जीतेन्द्र हरि पांडेय, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव आदि ने कैफी आज़मी और उनके पिता फतेह हुसैन की मूर्ति पर माल्याणपन कर किया। भानुप्रताप चैहान  ने कहा कि कैफी  आज़मी जो कहते ते उसे अवश्यक करते  थे।  वे रेल संघषों से भी जुड़े थे। आज कैफी साहब की बदौलत मेजवा गांव पूरे विश्व मे जाना जाता है। शहज़ाद रिज़वी ने कहा कि कैफी साहब आजीवन इप्टा से जुड़े रहे, हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि कैफी आज़मी ने अपने गीतों के माध्यम से गरीब मजलूम लोगो की आवाज़ को बुलंद किया है। इप्टा द्वारा ढाई आखर प्रेम के मद्देनजर साम्प्रदायिक सौहार्द के तहत लघु नाटिका के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।  कार्यक्रम के दौरान कैफी आज़मी गर्ल्स  कॉलेज की बालिकाओं ने राजनीति पर आधारित  "सबसे सस्ता गोश्त" लघु नाटिका पेश किया। कैफी की रचना "औरत" पर उठ मेरी जां मेरे साथ चलना है तुझे। और अन्य रचना शोर यूं ना परिंदों ने मचाया होगा सुनाया। इस दौरान कैफी साहब के  जीवन काल मे प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। संचालन मिजवां सोसाइटी की क्राफ्ट मैनेजर तृप्ति सिंह और जीतेन्द्र हरि पाण्डे ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर वेद राकेश, भावना रघु बंसी, राजेश कुमार ,राजनाथ, हरिगेन, बैजनाथ, मनोज प्रजापति, लल्लन, धर्मवीर, प्रकाश, नैय्यर रज़ा, दुर्गेश अग्रहरि, महेन्द्र भारती, निर्मला, जैकी,  संतोष कुमार ,रामफेर, हरिलाल।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh