Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एथलेटिक्स खेल के लिए प्रशिक्षक का आवेदन : जौनपुर


करंजाकला जौनपुर।भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “एक जिला एक खेल योजना” खेलों इण्डिया सेन्टर योजना के अन्तर्गत जनपद जौनपुर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में एथलेटिक्स खेल का निर्धारण किया गया है। उक्त के क्रम में खेल निदेशालय उ0प्र लखनऊ द्वारा दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम मे खेलो इण्डिया सेन्टर संचालित किये जाने हेतु मानदेय के आधार पर एथलेटिक्स खेल से सम्बन्धित प्रशिक्षक को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु चयनित किया जाना है। चयनित प्रशिक्षक को अधिकतम रू0 25000/- प्रतिमाह देय होगा। 

उप क्रीडा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मानदेय के आधार पर एथलेटिक्स खेल से सम्बन्धित उन्हीं प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा, जो
राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पूर्व में खिलाड़ी हो तथा विगत में चैम्पियन रहे खिलाड़ी को वरीयता दी जायेगी। यहां राष्ट्रीय स्तर से तात्पर्य प्रदेश की टीम की ओर से राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का आवेदन किया जा रहा है। आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा भारतीय नागरिक कहीं का भी हो, आवेदन कर सकता है।अतः इच्छुक एवं योग्य खिलाड़ि एथलेटिक्स खेल के खेलों इण्डिय सेन्टर के प्रशिक्षक के रूप में अपना आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय, जौनपुर (इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर) से 1 मई से अंतिम तिथि 18 मई सांय 5.00 बजे तक जमा कर दें।अंतिम तिथि 18 मई के उपरान्त किसी भी दशा में कोई आवेदन स्वीकार नही किया जायेगा।खिलाड़ी को अपने शैक्षिक योग्यता, खेल योग्यता सम्बन्धी स्व-प्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय, जौनपुर में सम्पर्क करें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh