Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मनरेगा योजना से कराए गये कार्यो में भुगतान न होने से नाराज प्रधान संघ ने खण्ड विकास अधिकारी को दिया शिकायती पत्र

अम्बेडकर नगर जिले के  विकास खण्ड जहाँगीरगंज में मनरेगा योजना से कराए जा रहे कार्यो में भुगतान न होने से नाराज  प्रधान संघ ने खण्ड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया है ।और भुगतान में देरी होने की दशा में 4 मई से मनरेगा के समस्त कार्य रोकने की चेतावनी दी है । आपको बता दे कि विकासखंड जहाँगीरगंज के मनरेगा लेखाकार विपुल मिश्रा का स्थानांतरण कुछ दिन पूर्व हो गया। जिस कारण ग्राम सभा में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों के भुगतान में काफी विलम्ब हो रहा है।ग्राम प्रधान सुरेन्द्र पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डे, विमल कुमार पांडेय ने बताया कि लेखाकार के डोंगल से ही श्रमिको के श्रमांश का भुगतान किया जाता है। श्रमिको को भुगतना न मिलने से श्रमिक कार्य करने नही आ रहे हैं । भुगतान में विलम्ब के कारण श्रमिको के साथ ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं होता तो 4 मई से समस्त ग्राम प्रधान अपने अपने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों को बन्द कर देंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh