आवास मिलने के 9 माह बाद भी नहीं मिली मजदूरी
दीदारगंज -आजमगढ़ । सरकार गरीब निराश्रित को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभान्वित तो कर रही है लेकिन विकासखंड में बैठे अधिकारी कर्मचारी उनके लाभ में रोणा उत्पन्न कर रहे हैं। विकासखंड मार्टीनगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भादो में आधा दर्जन से अधिक लाभार्थियों को 2024 /25 एवं 2025/ 26 में मुख्यमंत्री आवास प्राप्त हुआ था अधिकतर आवास लाभार्थियों को बीवी रामजी योजना के तहत 90 दिवस की मजदूरी नहीं मिल सकी ।
31 अगस्त को ग्राम पंचायत भादों निवासी शाहजहां पत्नी स्वर्गीय शहीद , सईदा पत्नी स्वर्गीय सुल्तान द्वारा खंड विकास अधिकारी के नाम से लिखित प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था लेकिन अब तक मजदूरी के रूप में जो पैसा प्राप्त होता है वह नहीं मिल सका उन्होंने अपना लिखित शिकायती पत्र प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह को सौंपते हुए जल्द से जल्द
मजदूरी की मांग की प्रभारी खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही इनका मास्टर रोल निकाल कर मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।।

















































Leave a comment