Latest News / ताज़ातरीन खबरें
कोविड-19 का 250 लोगों को लगा टीका : खुटहन
खुटहन जौनपुर 28 जनवरी खुटहन सीएससी पर बुधवार को आंगनबाड़ी, आशा बहुएं, चिकित्सक, फर्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ कर्मियो को मिलाकर कुल ढाई सौ लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमें पहला टीका चिकित्सक विवेकानंद कुशवाहा को लगाया गया। सीएचसी अधीक्षक राजेश रावत ने बताया कि टीका लगाने के बाद लोगों को आधे घण्टे निगरानी के लिए प्रतीक्षा रूम में भी रखा गया।पर किसी को कोई समस्या महसूस नहीं हुई। डॉक्टर विवेकानन्द कुशवाहा ने खुद को पहला टीका लगाये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही हुई। सभी लोगो को बेहिचक टीका लगवाना चाहिए। जिससे पूरे राष्ट्र में करोना को मात दी जा सके और सब सुरक्षित रहें

























































Leave a comment