Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में आए 50 मामले, मौके पर 5 का निस्तारण

घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार  में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में एडीएम के साथ एसडीएम अशोककुमारसिंह आदि अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए सम्बन्धित को दिया।
समाधान दिवस के दौरान कुल 50 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से प्रशासनिक और विभागीय तत्परता दिखाते हुए 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को संदर्भित करते हुए समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विभाग-वार शिकायतों का विवरण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से प्राप्त मामलों की स्थिति इस प्रकार रही: सर्वाधिक 35 मामले राजस्व विभाग से संबंधित आए।
  पुलिस से जुड़े कुल 7 मामले दर्ज किए गए। विकास खंड घोसी क्षेत्र से 3 मामले आए।नगर पंचायत से संबंधित 3 मामले प्राप्त हुए। समाज कल्याण विभाग से एक मामलेएवं अन्य विभाग से एक मामले दर्ज किए गए।
जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए शासन के मंशानुरूप प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार अनीश सिंह,सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी, बीडीओ कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव आदि 
अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मामलों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh