शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर बी आर डी बी डी पीजी कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
देवरिया।बरहज,उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (FUPUCTA) एवं GUACTA के आह्वान पर बी आर डी बी डी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज देवरिया में शिक्षकों की लंबे समय से लंबित एवं जायज मांगों के समर्थन में प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण का सफल आयोजन किया गया। आंदोलन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।
आज दोपहर 02:00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य ऑफिस के सामने शिक्षक संघ के बैनर तले विशाल सांकेतिक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में महाविद्यालय के संकाय सदस्यों एवं शिक्षकों ने दलगत तथा व्यक्तिगत विचारों से ऊपर उठकर एकजुटता का परिचय दिया और अपनी आवाज बुलंद की।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए वरिष्ठ शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक उच्च शिक्षा व्यवस्था की मूल आधारशिला हैं। उनकी सेवा संबंधी समस्याओं, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के बिना शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव नहीं है। यह आंदोलन केवल व्यक्तिगत मांगों के लिए नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के समग्र हित में है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षक:
आज के इस सफल विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता प्रोफेसर विनोद पांडे श्री उमेश डॉ अजय बहादुर डॉ सज्जन कुमार गुप्त गुप्त डॉक्टर बृजेश डॉक्टर प्रज्ञा तिवारी डॉ अवधेश यादव डॉक्टर प्रभु कुमार डॉक्टर संजय सिंह डॉ अनुज श्रीवास्तव डॉक्टर राजेंद्र पांडे सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक साथी उपस्थित रहे
शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि महासंघ के निर्देशानुसार यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा:
03 एवं 04 नवंबर 2026: सभी शिक्षक साथी काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए अपना सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे।
05 नवंबर 2026: जिले भर के शिक्षक एकत्रित होकर जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
महाविद्यालय शिक्षक संघ ने आज के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी सम्मानित प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।
























































Leave a comment