Latest News / ताज़ातरीन खबरें

डाला में पशु आरोग्य मेले में 889 पशुओं का हुआ उपचार एवं टीकाकरण

देवरिया ।राजकीय पशु चिकित्सालय रुद्रपुर के तत्वावधान में ग्राम सभा डाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान मुलायम यादव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में गौ पूजन कर मेले का शुभारंभ किया गया।
मेले में पशुओं का निःशुल्क उपचार एवं टीकाकरण किया गया तथा पशुपालकों को कृमिनाशक दवा वितरित की गई। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रुद्रपुर डॉ. वीरेन्द्र कुमार पटेल ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
मेले में कुल 889 पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण करने के साथ उन्हें कृमिनाशक दवा पिलाई गई। इस अवसर पर मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट के डॉ. बलवन्त, श्रीराम, फार्मासिस्ट विनोद शर्मा, रमाशंकर, मंटू, राणा प्रताप, कृष्णमोहन, राहुल एवं संतोष सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh