नवयुवक की ट्रेन से कटकर मौत, पुलिस जांच में जुटी
मल्हनी जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर धड़ से अलग मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान विनोद चौहान के पुत्र विक्की चौहान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या उसने किसी अन्य कारण से ट्रेन के सामने आकर जान गंवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बतादें कि, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार शाम करीब 5 बजे एक 20 वर्षीय युवक का शव धड़ से अलग मिलने पर हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शनिवार शाम कारी 5 बजे वाराणसी फैजाबाद रेल प्रखंड पर स्थित महगांवा रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीणों ने एक लाल रंग के टीशर्ट में रेलवे लाइन पर पड़ा एक युवक का शव देखा तो घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी। उधर सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब लोगों से पूछताछ शुरू की तो युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गडऊर गांव के निवासी विनोद चौहान के पुत्र विक्की चौहान 20 वर्ष के रूप में हुई। स्थानीय पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी सूचना मिलते ही परिजनों में मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर घटना के पीछे स्पष्ट कारण का पता लगाया जा रहा है परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


























































Leave a comment