Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर संजयन त्रिपाठी के पक्ष में शिक्षकों ने किया संपर्क

देवरिया।स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज देवरिया में महाविद्यालय के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्त ने डॉ संजयन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से संपर्क किया 
उन्होंने बताया कि यह संपर्क अभियान श्री कृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज सरोजिनी माध्यमिक विद्यालय बरहज बाबा गया दास इंटर कॉलेज बरहज हर्ष चंद्र इंटर कॉलेज बरहज सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों से संपर्क कर डॉ संजयन त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जाएगी। 
जनसंपर्क के दौरान प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्ता, प्रहलाद यादव, राजन मिश्रा, धीरज यादव, ईश्वर चंद्र, चंद्रजीत सहित अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh