Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लार में बाइक चोरी से लोगों में दहशत

देवरिया।लार कस्बे में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में दहशत व्याप्त है।  15 दिनों के भीतर बाइक चोरी की तीसरी घटना सामने आ गई।
ताजा मामला तिवारी टोला वार्ड का है। दुकानदार मकसूद लार के बेटे की बाइक (UP52 AL 1734) सोमवार शाम मुख्य बाजार से चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार बाइक शाम करीब चार बजे खड़ी की गई थी और पांच से छह बजे के बीच गायब हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में टीम लगाई गई है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले विनोद जायसवाल की बाइक चोरी हुई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चला है। करीब एक माह पहले सोनराबारी निवासी रामआसरे चौरसिया की बाइक भी अस्पताल से चोरी हुई थी।
लगातार वारदातों के बावजूद चोरों का सुराग न लगना बाजारवासियों के लिए चिंता का विषय है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh