Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युगों युगों तक याद किया जाएगा भगत सिंह का बलिदान- पवन मिश्र

देवरिया ।भाजपा किसान मोर्चा देवरिया नगर मण्डल द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा ने देवरिया विधानसभा के नगर मण्डल के नई कालोनी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण-पुष्पांजलि कर उनको नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितम्बर 1907 को हुआ था, लायलपुर जिले के बंगा में हुआ था, भगत सिंह बचपन से ही क्रांतिकारी विचार के थे,उन्होंने  स्वतन्त्रता आंदोलनों में बढ़-चढ़कर भाग लिया,1929 में ब्रिटिश सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाने के लिए ब्रिटिश असेम्बली में बम फेककर अपनी गिरफ्तारी दिया। 
उन्होंने कहा कि अंग्रेजो ने भगत सिंह को मात्र 23 वर्ष की उम्र में फांसी की सजा दे दिया जिसके कारण देश ने उन्हें शहीदे आजम की उपाधि दिया। 
पूर्व मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी नही, बल्कि एक प्रखर विचारक और लेखक भी थे, उनका प्रसिद्ध लेख मैं नास्तिक क्यों हूं और जेल डायरी युवाओ में काफी लोकप्रिय है, युवाओ के प्रेरणा स्रोत थे भगत सिंह।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण मिश्र, डॉ विनोद पाण्डेय, विजेंदर चौहान, वीरेंद्र पाठक, रत्नेश्वर गर्ग, विजय कुशवाहा, चैतन्य मणि, सूरज विश्वकर्मा, सूरज मिश्र, अशोक उपाध्याय, रास बिहारी चंद,शिवांश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh