Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बन्द पाये जाने वाले आंगनबाड़ी केन्द्रों पर होगी कठोर कार्यवाही

देवरिया।जनपद देवरिया में बाल विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक दिन 08ः00 बजे क्षेत्र में नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इसमें अब तक बन्द पाये गये केन्द्रों को चेतावनी भी जारी की गयी, परन्तु अभी भी कतिपय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के कार्यशैली में कोई सुधार नही हो रहा है न तो उनके द्वारा समय से आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जा रहे हैं और न ही पोषण ट्रैकर के माध्यम से उपस्थिति आदि दर्ज की जा रही है। पोषण ट्रैकर के माध्यम से ऐसे केन्द्रों को चिन्हित कर लिया गया है जो कि आंगनबाड़ी केन्द्र से अपनी आंगनबाड़ी खुलने की रिपोर्ट नही भर रहे हैं एवं किसी अन्य स्थान से आंगनबाड़ी केन्द्र खोलना दर्ज कर रहे हैं। उक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश बाल विकास परियोजना अधिकारियों को दिये गये हैं। साथ ही दिनांक 20.08.2026 को विभिन्न अधिकारियों के द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान बन्द पाये गये कुल 08 आंगनबाड़ी केन्द्र भलुअनी की ओझा परसिया की सुमन देवी, बृज किशोरी देवी, कन्हौली की सहायिका किरन, रामपुर कारखाना के डुमरी केन्द्र की कार्यकत्री पूनम सिंह, सदर के लाहिलपार की सरोज मिश्रा, मीना देवी, रीता देवी बड़हरा की गीता देवी, खुशबुन्निशा, धटैला गाजी की अमलावती व अंजू देवी भाटपाररानी में कोठिलवा की संगीता व रेखा गौरी बाजार में लेड़हा में पूनम देवी और गीता देवी जांच में अनुपस्थित पायी गयी जिनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh