तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक सवार को ठोकर, सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत
देवरिया।बरहज: बरहज थाना क्षेत्र के बरहज करूअना मार्ग बुद्धवार की देर सांय पिकप की ठोकर से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय अपने वाहन से देवरिया जा रहे बरहज एसडीएम ने गाड़ी रोकर एम्बुलेंस बुलाकर देवरिया भिजवाया।
जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम महुई कुंवर निवासी गंगेश पटेल और लक्ष्मण दुपहिया से करुअना चौराहे से लौट रहे थे। वे अभी बरहज करुअना मार्ग पर बैरिया तिवारी गांव के पास पहुंचे थे कि बरहज से देवरिया की तरफ जा रही पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई l जिससे गंगेश पटेल 35 पुत्र रामाश्रय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाईक पर बैठा लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए l घटना होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए । एसडीएम मणि शंकर ने एंबुलेंस बुलाकर घायल लक्ष्मण को ईलाज के लिए जिला अस्पताल देवरिया भिजवाया l बताया जाता है कि अस्पताल पहुंचते ही लक्ष्मण ने भी दम तोड़ दिया ।
रामाश्रय के तीन संतानों में गंगेश पटेल सबसे बड़ा था। उसके उपर ही घर की जिम्मेदारी थी । उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे है l घटना की जानकारी होते ही पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है । वही माता, पिता व भाई बेसुध थे । घटना की जानकारी होने पर बरहज पुलिस भी मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए देवरिया भेज दिया। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया की वाईक पिकप की टक्कर में घटना हुई है।दोनों युवक की मौत हो गई है।

























































Leave a comment