Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती

देवरिया। बरहज,नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र जायसवाल ने की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को याद किया। डॉ. जायसवाल ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है।

कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश तिवारी उर्फ भोला तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देकर भारत को महाशक्ति बनाने की नींव रखी। जिला महासचिव रवि प्रकाश तिवारी उर्फ बिट्टू ने कहा कि उन्होंने स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने के लिए पंचायती राज की नींव रखी और उन्हें संचार क्रांति के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा के प्रसार के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की शुरुआत की थी।

वक्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। वे इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के ज्येष्ठ पुत्र तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाती थे।

कार्यक्रम का संचालन अखिलानंद तिवारी ने किया। इस अवसर पर राधा रमन पांडे, मनोज राव, डॉ. अमरेश सिंह, याकूब मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh