Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनपद के वरिष्ठ पत्रकार सतीश कुमार पाण्डेय के चाचा समाजसेवी का रामप्रतापपाण्डेय का निधन। शोक की लहर

घोसी।मऊ।घोसी ब्लॉक के टड़ियाव गाँव निवासी व जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता, एक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ  सतीश पाण्डेय_ के चाचा  रामप्रताप पाण्डेय का 72 वर्ष की आयु में बुधवार दोपहर  निधन हो गया।  वें विगत एक वर्ष से  किडनी एवं मधुमेह रोग से पीड़ित थे। रामप्रताप पाण्डेय अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं इनके दोनों पुत्रों की शादी हो चुकी हैं। स्व रामप्रताप पाण्डेय के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं एवं पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें।जैसे ही लोगों को राम प्रताप पाण्डेय के निधन की खबर मिली लोग उनके निज निवास पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की! शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश गुप्त, वरिष्ठपत्रकार एवं ग्रापए जिलामहामंत्री अशोक श्रीवास्तव,अब्दुल अज़ीम खान, जनपद के समाजसेवी डॉक्टर सरफराज अहमद, वरिष्ठ होमियों चिकित्सक डॉक्टर एम एस तनवीर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, महामंत्री स्वतंत्र कुमार साहू, वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र चौरसिया, डॉoअरुण कुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह, उमाकांत त्रिपाठी देवेंद्र कुशवाहा,वरिष्ठ पत्रकार एच एन सिंह,  सिद्धार्थ मौर्या ,मनोज कुमार वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र, फेकरे आलम, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार राय, वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शन कुमार,उमाकांत तिवारी, रूपेन्द्र भारती, बन्ने खान, आफताब अजहान सहित आदि लोग प्रमुख रहें!


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh