वरिष्ठबसपा नेता राजेशकुमार बने घोसीविधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
घोसी।मऊ। बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती द्वारा विधान सभा घोसी के पूर्व अध्यक्ष राजेशकुमार को बसपा घोसी विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने आशा व्यक्त किया कि राजेश कुमार को विधानसभा प्रभारी बनाए जाने से क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी साथ ही 2027के चुनाव में बसपा का झंडा लहरायेगा।
नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी एवं खत्रीपर के प्रधान राजेशकुमार ने बताया कि पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है,वह मेरे लिए गर्व की बात है। मेरी प्राथमिकता पार्टी के जनाधार को और मजबूती प्रदान करते हुए विधानसभा चुनाव में घोसी सीट पर प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजय दिलाना होगा। पार्टी का जनाधार अनुसूचितजाति, पिछड़ा,अतिपिछड़े के साथ सभी वर्गो में मजबूत करना होगा। नेतृत्व का जो भी आदेश,निर्देश होगा उसके अनुसार सबको साथ लेकर पूरा करना मेरा कर्त्तव्य होगा।
स्वागत करने वालों में संजयसिंहपरमार,महेन्द्रराजभर, जुम्मनखान,रिजवानखान,कमलेशयादव, रविन्द्रमास्टर,अच्छेलालयादव, उदयभानभारती,रामप्यारेचौहान, राजकुमारविश्वकर्मा,सीताराम, विनोदकुमार,जयप्रकाशचौधरी, ओमप्रकाश,रामभवन,संजीत,अमन कुमार आदि रहे।

























































Leave a comment