Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ग्राम पैना में एक दीप शहीदो के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

देवरिया।31 जुलाई 1857 के अमर शहीदों की याद में पैना के शहीद स्मारक पर शुक्रवार को 'एक दीप शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि प्रताप सिंह ने कहा कि यह धरती वीरों की धरती है, जिसने अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया था। यहां की वीरांगनाओं ने देश की रक्षा के लिए उफनती सरयू नदी में कूद कर जल-जौहर किया तो कुछ ने अग्नि में स्वयं को समर्पित कर दिया, लेकिन अंग्रेजों को पानी पिलाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि पैना का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाना चाहिए। कार्यक्रम से पूर्व शहीदों के वंशजों ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम बरहज शशिकांत मणि ने की, जबकि संचालन पंकज शुक्ला ने किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम सिंह ने चार प्रमुख मांगे रखीं - गांव में विधवा-विकलांग पेंशन कैंप लगाना, गांव का विलुप्त नक्शा निकालना, पैमाइश कराना और शहीद स्मारक को पर्यटन स्थल घोषित करना। एसडीएम ने एक सप्ताह के अंदर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि 31 मई 1857 को पैना ने खुद को आजाद घोषित किया था। 15 जुलाई को सतीहड़ा घाट पर अंग्रेजों के दो जहाज लूटे गए थे, जिसके बाद 31 जुलाई 1857 को कर्नल रो क्रॉफ्ट ने गांव को घेर कर हमला किया। इस युद्ध में 391 वीर शहीद हुए और 87 वीरांगनाओं ने सरयू में कूद कर जौहर किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश सिंह, लाल बच्चन सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान केशव सिंह, मनीष कुमार सिंह रविन्द्र प्रताप सिह ,अटल कुमार सिह, विजय संकर सिह,दिग्विजय सिह ,हैपी सिह,जयप्रकाश पहलवान, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। शाम को सतीहड़ा घाट पर दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh