Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घर से निकलेअचानक कहाँ गायब हो गये सुदामा,  एनडीआर एफ कर रही नदी में तलाश

देवरिया।बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम कपरवार मदरसा निवासी सुदामा यादव 58 वर्ष पुत्र स्व श्रीकिशन तीन दिन पूर्व दोपहर में घर से निकले लेकिन देर शाम जब वापस घर नही लौटे तो परिजन किसी अनहोनी को लेकर चिंतित हो गये । रात से ही उन्हे ढढ़ने लगे । सुदामा यादव का शर्ट और गमछा कपरवार संगम तट पर बने बंधा पर मिला है।

जानकारी के अनुसार कपरवार निवासी सुदामा यादव काफी मिलनसार व्यक्ति थे । बीते गुरुवार की दोपहर घर से निकले लेकिन जब देर शाम वापस नही घर आयो तो पत्नी व बच्चे आस, पास सगे संबंधियों के यहाँ ढढ़ने लगे कही पता नही चलने पर किसी अनहोनी की आशंका में परिजन रोने लगे । लापता होने की सूचना परिजनों ने बरहज पुलिस को दिया। शनिवार को सुदामा का गमछा और बुशर्ट नदी किनारे बंधे पर मिलने से परिजन डूब जाने की आशंका में है। पुलिस ने शनिवार को एनडीआर एफ टीम को बुलाकर नदी में सुदामा की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया की गुमसुदगी की तहरीर मिली है। जाँच पड़ताल की जा रही है। नदी में जल पुलिस तलाश कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh