Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राहुल गांधी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई की मांग, जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा पत्रक

देवरिया।कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर "जितेन्द्र जायसवाल" नाम की आईडी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध की जा रही कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के संबंध में जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्रक में कहा गया है कि उक्त सोशल मीडिया पोस्ट फेसबुक के संबंध में पूर्व में थाना भाटपाररानी में भाटपारानी ब्लाक अध्यक्ष द्वारा भी प्रार्थना-पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पत्रक के साथ संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट फेसबुक की स्क्रीनशॉट की छायाप्रति भी साक्ष्य के रूप में संलग्न की गई है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर अभद्र एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इस प्रकार की गतिविधियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पत्रक दिए जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है,तो जिला कांग्रेस कमेटी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश धनगर, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा, जिला सचिव विनोद दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष धन्नजय यादव उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh