Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महान साहित्यकार एवं उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर साहित्यिक गोष्ठी का हुआ आयोजन

देवरिया।मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशन में राजभाषा विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के तत्वावधान में आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के राजभाषा विभाग में आज 31 जुलाई,2026 को महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ आँकड़ा संसाधन प्रबंधक सह राजभाषा अधिकारी आशुतोष कुमार पाण्डेय द्वारा मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनकी चर्चित रचनाओं का पाठ किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्रीमती पूनम त्रिपाठी ने किया। उन्होंने मुंशी प्रेमचंद के जीवन, साहित्यिक योगदान एवं हिंदी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण स्थान पर प्रकाश डाला। कार्यालय अधीक्षक अमन श्रीवास्तव ने मुंशी प्रेमचंद की प्रथम कहानी 'दुनिया का सबसे अनमोल रतन' का पाठ किया। मुख्य कार्यालय अधीक्षक  विकास श्रीवास्तव ने उनके व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ अनुवादक श्रीमती ममता यादव ने उनकी रचनाओं का पाठ किया तथा कनिष्ठ अनुवादक सुश्री दिव्या शर्मा ने मुंशी प्रेमचंद की कहानियों एवं साहित्यिक विरासत पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में कार्मिक विभाग, परिचालन विभाग, राजभाषा विभाग, यांत्रिक (समाडि) विभाग एवं संरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में राजभाषा विभाग के वरिष्ठ अनुवादक अजय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh