डाड़ी चट्टी पर चेकिंग के दौरान युवक गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
घोसी।मऊ। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घोसी पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी थाना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम डाड़ी चट्टी के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी विकेस उर्फ विकास कुमार 22 वर्ष पुत्र लक्ष्मण निषाद निवासी पीवाताल थाना घोसी जनपद मऊ को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 310/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के विरुद्ध पूर्व में भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ कोतवाली आजमगढ़ में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुशवाहा, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल त्रिगुण कुमार तथा कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।
























































Leave a comment