5 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दीदारगंज -आजमगढ़ ।तहसील बार संगठन मार्टीनगंज ने बुधवार को संघ के अध्यक्ष राम अजोर यादव एडवोकेट की अध्यक्षता व संचालन मंत्री बद्रिका प्रसाद यादव एडवोकेट के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया उच्च न्यायालय प्रयागराज के फैसले इसमें अधिवक्ता विरोधी काला कानून वापस लिए जाने की मांग की गई वही दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने की बात को लेकर नारेबाजी की गई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने को लेकर नारेबाजी की गई दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज की घोर निंदा की गई व अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने परिसर में चक्रमण करते हुए नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम सम्बोधित उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज बलराम गुप्ता को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद, पूर्व मंत्री अमरनाथ यादव, फखरे आलम, गुलाबचंद भारती, उमेश सिंह, संदीप यादव मंता प्रसाद यादव राकेश सिंह, श्रीपत यादव, सहित संघ के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।।





















































Leave a comment