कहा कि तहसील प्रशासन का उद्देश्य केवल सरकारी कार्यों का निष्पादन नहीं, बल्कि आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास को मजबूत करना भी है। जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना तथा शिकायतों का प्रभावी समाधान करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा।
घोसी।मऊ। शासन स्तर पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत घोसी तहसील के तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र कुमार पांडेय का स्थानांतरण कर उन्हें मुहम्मदाबाद गोहना तहसील का तहसीलदार नियुक्त किया गया है। वहीं अनीश सिंह को घोसी तहसील की कमान सौंपी गई है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील प्रशासन को जनहित और पारदर्शिता के आधार पर संचालित करने का भरोसा दिलाया।
मोहम्दाबाद गोहाना से स्थानांतरित होकर आए नवनियुक्त तहसीलदार अनीश सिंह ने पदभार संभालने के बाद कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा तथा राजस्व संबंधी मामलों में अनावश्यक विलंब को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद, नामांतरण, वरासत, पैमाइश एवं अन्य राजस्व मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
तहसीलदार अनीश सिंह ने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपेक्षा जताई कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।





















































Leave a comment