बिहार के मोहनिया में ट्रक ने बाइक सवार अधिवक्ता को रौंदा, मौत
•मंगलवार को अपने ननिहाल मोहनिया भमहुर गांव में तेरही कार्यक्रम में जाते समय हुई घटना
•सकलडीहा तहसील में अधिवक्ता और हिन्दु युवा वाहिनी के जिला मंत्री था मृतक मनीष श्रीवास्वत
चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी सकलडीहा तहसील के अधिवक्ता और हिन्दु युवा वाहिनी के जिला मंत्री 33 वर्षीय मनीष श्रीवास्तव बाइक से अपने मौसेरे भाई अजय श्रीवास्तव के साथ बिहार के मोहनिया ननिहाल में मंगलवार को करीब दो बजे तेरही कार्यक्रम में जा रहा था। मोहनिया में ट्रक के नीचे आ जाने से मनीष की मौके पर ही मौत होगयी। वही अजय श्रीवास्तव बाल बाल बच गया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को पकड़कर थाने ले आयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। कम्हारी गांव के मनोज श्रीवास्तव के दो पुत्र मनीष श्रीवास्तव और भोलू श्रीवास्तव और एक पुत्री आभा श्रीवास्तव है। मामा का निधन होने पर तेरही कार्यक्रम में मनीष सकलडीहा तहसील से करीब एक बजे घर पहुंचा। वहां से अपने मौसेरे भाई अजय श्रीवास्तव के साथ बाइक लेकर ननिहाल बिहार के मोहनिया बमहुर तेरही कार्यक्रम में जा रहा था। मोहनिया में सामने से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे मनीष पहिये के नीचे आ गया। वही अजय श्रीवास्तव ट्रक के बीच में आ गया। मौके पर ही मनीष की मौत होगयी। वही अजय श्रीवास्तव बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी है।इस बाबत कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि कम्हारी गांव के अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।





















































Leave a comment