Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान, जेवर व नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख

दीदारगंज - आजमगढ़ ।दीदारगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव में सोमवार देर शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग में गृहस्थी का सामान जेवर व नगदी सहित लाखों का सम्मान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने हल्का लेखपाल व स्थानीय थाने पर सूचना दिया है।

 

स्थानीय थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव निवासी फिरोज अहमद पुत्र रमजान के घर में बीते सोमवार को देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय फिरोज अहमद किसी कार्य से सुल्तानपुर गए थे, तथा परिवार के अन्य लोग खेत में धान की रोपाई कर रहे थे, घर पर कोई नहीं था। आग लगने की सूचना पर परिवार के लोग खेत से भागे-भागे आए तथा आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो कमरे का ताला तोड़कर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा बेड, सोफा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, अलमारी, कूलर, दो बक्सा व उसमें रखा गद्दा, रजाई, कंबल व अन्य सामान, सिलाई मशीन, सिंगारदान तथा दस हजार रुपए नगदी व जेवर जलकर राख हो गया। पीड़ित फिरोज के अनुसार आग लगने से करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, वहीं परिवार के लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। पीड़ित द्वारा आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल वृजेश कुमार व स्थानीय थाने पर दे दी गई है। लेखपाल बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh