Crime News / आपराधिक ख़बरे

घोसी साइबर टीम ने फोन कॉल के झांसे में गंवाए 4.13 लाख रुपये पूरी रकम वापस कराई

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र केअमिला निवासी युवक के फ्रॉड कर लिए गए रुपए कोवापस दिला कर घोसी पुलिस की साइबर टीम ने बड़ी राहत दिलाई है। ठगों द्वारा हड़पे गए 4 लाख 13 हजार 140 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार अमिला निवासी अंकित पटवा पुत्र अनिल कुमार पटवा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर झांसे में लिया और विभिन्न माध्यमों से 4,13,140 रुपये की साइबर ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर अंकित ने 8 मई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 23105260086706 के आधार पर घोसी थाना की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में कोतवाल रविन्द्र नाथ राय तथा अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल के नेतृत्व में साइबर टीम के एसआई श्रीप्रकाश सिंह की टीम ने संबंधित बैंकिंग और तकनीकी पहलुओं की जांच करते हुए ठगी की गई धनराशि को समय रहते होल्ड कराया। लगातार फॉलोअप और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को पीड़ित को पूरी रकम वापस दिला दी गई।
इस सफल कार्रवाई में थाना घोसी की साइबर टीम के एसआई प्रकाश सिंह (नोडल अधिकारी), एसआई दिनेश यादव (सहायक नोडल अधिकारी), हेड ऑपरेटर अरविंद यादव, महिला आरक्षी काजल सिंह तथा महिला आरक्षी पुष्पलता पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या व्यक्तिगत विवरण साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh