भाजपा लालगंज वि 0स0 का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न
दीदारगंज -आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी लालगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन बुधवार को लालगंज के शगुन मैरिज हाल में बूथ अध्यक्षों की भारी भरकम उपस्थिति में दिन में दोपहर के बाद सम्पन्न हुई।बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की मुख्य अतिथि रहीं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल ने उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों से अपील की कि आप लोग हर हाल में पूरी तन्मयता से अपने अपने बूथ को मजबूती दें। इसके साथ साथ प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर हाल में घर घर जाकर लोगों को बताएं,इस अवसर पर संयोजक पूर्व सांसद नीलम सोनकर,सह संयोजक राजेश कुमार सरोज के अलावा सभी सम्मानित बूथ अध्यक्ष जैसे पंकज सरोज,राजेश पांडेय,जगदीश प्रजापति, अखंड मौर्य,हैपी सिंह,देवेश राय,रामनयन मिश्र, अंकित सिंह, इंद्रजीत राजभर,बेचू सिंह, मोहम्मद जाहिद आदि उपस्थित रहे।।
























































Leave a comment