Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर में दो घायल, दोनों की हालत गंभीर हुए मेडिकल कॉलेज रेफर।

देवरिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे मौना गढ़वा राम जानकी मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बाइक सवार पंकज यादव 28 एवं शमशेर 70 गंभीर रूप से घायल हो गए घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर  गंभीर स्थिति को देखते हुए महर्षि  देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
सीतापुर जनपद की बलिया निवासी पंकज यादव 28 पुत्र धनजी यादव थाना क्षेत्र के तेलिया शुक्ला में रहकर काम करता है सुबह लगभग 9:00 बजे बरहज के तरफ आ रहा था तभी कपरवार निवासी शमशेर पुत्र छबरू रैनी अपने घर से सलेमपुर के तरफ जा रहे थे अभी दोनों लोग राम जानकी मार्ग पर मौना गढ़वा के समीप ही पहुंचे थे कि बाइक की आमने-सामने टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh