Latest News / ताज़ातरीन खबरें

त्योहार शांति और सौहार्द से मनाएं, अफवाहों से रहें सावधान : डीएम व एसएसपी

आजमगढ़। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों एवं समुदायों के गणमान्य नागरिक तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि वे आगामी त्योहारों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन को जानकारी देने का आग्रह किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ संदेशों को साझा करने से बचने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

 

बैठक के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh