Latest News / ताज़ातरीन खबरें

*प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने भटनी–औड़िहार रेलखंड का सेफ्टी ऑडिट किया*

मऊ।वाराणसी। मानसून के मौसम में संरक्षित एवं तीव्रगामी रेल संचालन सुनिश्चित करने तथा रेलखंड की क्षमता वृद्धि की कार्ययोजना के अंतर्गत आज प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे नीरज गुप्ता ने मुख्यालय गोरखपुर से आई अपनी टीम के साथ वाराणसी मंडल के भटनी–औड़िहार रेलखंड का व्यापक सेफ्टी ऑडिट किया।
इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य इंजीनियर (सामान्य)अशोककुमार, मुख्य सिग्नल इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य विद्युत इंजीनियर (सामान्य)सुरेश कुमार, उपमुख्यसंरक्षाअधिकारी (सिग्नल) आर. के. शर्मा तथा वाराणसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन)अशोक कुमार वर्मा, वरिष्ठमंडल संरक्षाअधिकारी आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर-2 अमित मणि त्रिपाठी, मंडल परिचालन प्रबंधक  रमेश पाण्डेय, मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव सहित संबंधित शाखाओं के अधिकारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
सेफ्टी ऑडिट के दौरान भटनी–औड़िहार रेलखंड में स्थित समपार फाटकों, पुल-पुलियाओं तथा लिमिटेड हाइट सब-वे का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हाइट गेज, ट्रैक गेज, ट्रैक एवं सड़क के स्तर, बूम लॉकिंग व्यवस्था, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर स्टिकर, सोलर लाइट, गेटमैन केबिन तथा गेटमैन की दक्षता एवं पीरियाडिकल मेडिकल एग्जामिनेशन (PME) प्रमाणपत्रों की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में भटनी, सलेमपुर, मऊ एवं औड़िहार स्टेशनों पर पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग, स्विच एक्सपेंशन जॉइंट्स, स्टेशन यार्ड, समपार फाटक, लॉन्ग वेल्डेड रेल तथा अन्य संरक्षा संबंधी परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं परिचालन विभाग के संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की दक्षता, सक्षमता प्रमाणपत्र एवं पीरियाडिकल मेडिकल परीक्षण अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया।
ऑडिट टीम ने भटनी रनिंग रूम का निरीक्षण कर गार्ड एवं लोको पायलटों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त ट्रैकमैन एवं अन्य लाइन कर्मचारियों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण की समीक्षा की गई तथा संरक्षा संबंधी उनके ज्ञान एवं जागरूकता का भी आकलन किया गया।
सेफ्टी ऑडिट टीम ने भटनी, सलेमपुर, मऊ एवं औड़िहार स्टेशन सेक्शनों में स्थापित बर्थिंग ट्रैक, पॉइंट मशीन, सिग्नलिंग प्रणाली, पैदल उपरिगामी पुलों की ऊंचाई एवं अप्रोच, प्लेटफॉर्म क्लियरेंस, अग्निशमन एवं अलार्म प्रणाली, स्टेशन वर्किंग रूल्स, रिले रूम, पॉइंट एवं क्रॉसिंग तथा विभिन्न उपकरणों की फेल-सेफ प्रणाली का विस्तृत निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त औड़िहार मेमू शेड एवं सैदपुर भीतरी लोको शेड का भी निरीक्षण कर संरक्षित कार्यप्रणाली के मानकों का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक फिटिंग्स, बोल्ट फिटिंग्स, लाइनर एडजस्टमेंट तथा ट्रैक्शन लाइन फिटिंग्स का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत टीम ने औड़िहार स्टेशन पर संरक्षित यातायात प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के समापन पर अंतरमंडलीय सेफ्टी ऑडिट टीम ने सैदपुर भीतरी से बनारस तक सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल संपन्न किया, जिससे रेलखंड की संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन किया गया। उक्त जानकारी हिमान्शुराव,मुख्यप्रचार निरीक्षक,वाराणसी ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh