Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला कारागार पहुंचीं डॉ. प्रियंका मौर्या, महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं

आजमगढ़। जिला मंडल कारागार की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बैरक में पहुंचकर महिला बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

 

डॉ. प्रियंका मौर्या ने महिला बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही शासकीय सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि महिला बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

 

डॉ. मौर्या ने कहा कि कारागार में निरुद्ध महिलाओं के साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने जेल प्रशासन से महिला बंदियों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य करने को कहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh