उप जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया दो पशु चिकित्सा वाहन
दीदारगंज -आजमगढ़ । पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु जैसे
खुरपका मुंहपका एवं अन्य रोगों से बचाव के लिए उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज बलराम गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर दो पशु चिकित्सा वाहनों को रवाना किया जिसका उद्देश्य पशुओं को बीमारी से बचाना एवं गौशालाओं में बीमार पशुओं का इलाज करने के साथ पशुपालकों के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होगी हरी झंडी दिखाने के दौरान तहसील में आए हुए वादकारियों व अधिवक्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई उप जिलाधिकारी बलराम गुप्ता ने बताया कि रवाना किए गए वाहनों से गौशालाओं में बीमार पशुओं को इलाज में सहायता मिलेगी और बीमारी से ग्रसित पशुओं का इलाज सही तरीके से पशु चिकित्सकों के निगरानी में होगी जिससे लोगों को आसानी से पशुओं का इलाज मिल जाएगा इस अवसर बद्रिका प्रसाद यादव ,अमरनाथ यादव, श्रीपति यादव, डा, अजय सिंह, अनिल यादव, रोहित प्रवीण आदि लोग उपस्थित थे।





















































Leave a comment