Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सख्त डीएम, सख्त नियम: देवरिया शिक्षा विभाग में अब 7:30 बजे देनी होगी लोकेशन, वरना रुकेगी मातहतों की सैलरी!

देवरिया।परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण व्यवस्था को सख्त बनाते हुए देवरिया डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कड़े निर्देश दिए हैं। अब बेसिक शिक्षा विभाग के सभी जिला समन्वयकों (DC) को प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे अपने कार्यक्षेत्र की लोकेशन भेजनी होगी। समय पर लोकेशन न देने पर अनुपस्थित मानकर उनका वेतन रोका जाएगा।
डीएम ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न बने। उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता, निपुण भारत मिशन के तहत पठन कार्य, मध्याह्न भोजन (MDM) और नियमित PTM कराने पर विशेष ज़ोर दिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh