Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ नई दिल्ली में हुए पुलिस के द्वारा कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

देवरिया।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ मंगलवार को नई दिल्ली में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल से सुभाष चौक, सिविल लाइंस होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं को उठाने वाले विपक्ष के नेता के साथ पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका का हिस्सा है। उनका कहना था कि इन विषयों पर सरकार को जवाब देना चाहिए तथा छात्रों और युवाओं की चिंताओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। सड़कों पर जोरदार पूर्वक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध खुब नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा को महत्वपूर्ण मुद्दा मानती है। उन्होंने आगे कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं,विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होता है और ऐसी परिस्थितियों में सरकार को जवाबदेह होकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। श्री मल्ल ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों और विपक्ष को अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखने का अवसर मिलना चाहिए तथा जनहित के मुद्दों का समाधान संवाद और संवैधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, श्रमिकों तथा समाज के सभी वर्गों के हितों से जुड़े मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रही है और आगे भी जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी। पार्टी का उद्देश्य संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के प्रश्नों पर निरंतर संघर्ष करना है।
प्रदर्शन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, देवरिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान और बिजली उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह 'राकेश', धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरी, मुकुंद भास्कर मणि, नौशाद खान, डॉ. धर्मेंद्र पाण्डेय, अब्दुल जब्बार,दीनदयाल यादव, संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, रत्नेश मल्ल पिंटू, नागेंद्र शुक्ला,शिव शंकर सिंह, मनोज मणि, रामप्रवेश सिंह,आलोक त्रिपाठी राजन, रजनीश प्रसाद,हरिहर त्रिपाठी,शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद, ऋषिकेश मिश्रा,धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, संजय मणि त्रिपाठी, वरुण राय, शहनाज जफर,मधु देवी, बद्री नारायण दुबे,जवाहरलाल बरनवाल, वशिष्ठ मोदनवाल, विजय शंकर मिश्रा,रीता देवी, निर्मला वर्मा, विनोद दुबे, सुभाष राय, पन्नालाल पाठक, सत्य प्रकाश मणि,परमानंद प्रसाद, सत्य प्रताप मिश्रा अंशु, सुहेल अंसारी, सच्चिदानंद मिश्रा,राजकुमार यादव, विनोद त्रिपाठी,गोविन्द मिश्रा, हर्षित सिंह, धन्नजय यादव, राशिद अंसारी,सत्यम पाण्डेय, हरिश्चंद्र सिंह, चन्द्रभान गुप्ता, रमेश कुशवाहा,धनंजय पाण्डेय,सुफी सलीम, रजनीश उपाध्याय, डॉ.सी.पी.चौहान,मुक्तिनाथ, विजय कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस,NSUI,विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh