Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पशु टीकाकरण के आठवें चरण का नगर पालिका अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

देवरिया।खूर पका मुंह पका पशु टीकाकरण राष्ट्रीय कार्यक्रम का का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण टीम को रवाना किया गया। 

कार्यक्रम के अवसर पर डॉक्टर अजय कुमार डॉक्टर कंचन एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अशोक पांडे उपस्थित रहे। विकासखंड बरहज के प्रत्येक गांव में एफएमडी टीकाकरण सभी पशुओं को निशुल्क लगाया जाएगा इसकी जानकारी पशुधन प्रसाद अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने दिया उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से लेकर 45 दिन तक लगातार यह कार्यक्रम चलता रहेगा विकासखंड के प्रत्येक गांव में पहुंचकर पशुओं को निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा जिससे पशु पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh