Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रेमिका से शादी को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस की समझाने के बाद एक घंटे में उतरा

घोसी। मोहम्दाबाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गौरपार गाव में बृहस्पतिवार को उस समय सनसनी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को चढ़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहले टावर के आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों को दूर किया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके बाद  युवक से बातचीत शुरू की। कोतवाली के गौरपार गांव निवासी दीपक कुमार 20 वर्ष गांव के बगल में स्थापित टावर पर दोपहर लगभग 12 बजे चढ़ गया । उसका कहना था कि वह ढाढाचवर गांव निवासी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है, लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं। जब तक उसकी शादी नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
करीब एक घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा और कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई की जाएगी। काफी देर तक चली सिपारिस और पुलिस के प्रयासों के बाद युवक टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गया।
युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई और उसके परिजनों को भी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास शुरू किया।
घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए,  इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी रही। इस बाबत कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि दोनों प्रेमी प्रेमिका में कई साल से प्रेम प्रसंग  चल रहा था शादी न होने के कारण युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। परिवार के लोग बताए की उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh