बजरंग दल गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर 27जुलाई को सौंपेगी ज्ञापन।
घोसीमऊ। बजरंग दलघोसी द्वारा गौमाता को सम्मान देने और उनकी सुरक्षा को लेकर 27 जुलाई को घोसी एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग करेंगी। इसको लेकर प्रांशु सिंह तेजस के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
बजरंग दल के मऊ के प्रमुख प्रांशु सिंह तेजस के नेतृत्व में कार्यकर्ता सर्वोदय इण्टर कालेज एवं सर्वोदय पीजी कालेज घोसी पहुंच कर गौमाता को सम्मान देने को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए गौमाता को सम्मान देने को लेकर राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र पर विद्यार्थियों, शिक्षकों से हस्ताक्षर कराने के साथ अन्य को भी जागरूक करने की मांग किया। कहा कि चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना व गौ मंत्रालय की मांग है। यह अभियान न किसी व्यक्ति विशेष का ना संगठन ना किसी पार्टी विशेष का है। देशभर के साधु संतों ने इस अभियान की शुरुआत की है, पिछले 27 अप्रैल को देश भर की तहसीलों में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया था आने वाली 27 जुलाई को जिला मुख्यालय जिलाधिकारी के यहां ज्ञापन सोपा जाना है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों का हस्ताक्षर की आवश्यकता है। जिसमें विद्यालय ने भरपूर सहयोग किया साथ में मौजूद रहे बृज किशोर पांडेय ,आलोक बरनवाल, यश वर्मा, सत्यम चौरसिया ,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























































Leave a comment