घोसी में सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन पर केक काटा।
घोसी । मऊ। घोसी नगर स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
पूर्व प्रमुख डा सुजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पी डी ए के जननायक अखिलेश यादव हम सबके नेता के साथ गरीबों, जरूरतमंदों, बुनकरों, किसानों के लिए बराबर संघर्ष करने वाले नेता हैं। कहा की आज प्रदेश के साथ देश के करोड़ों लोगों का आशीर्वाद उनके साथ है। आने वाले चुनाव में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन जनता ने बना लिया है। 2027में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनने जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख डा सुजीत सिंह,घोसी विधानसभा के अध्यक्ष लालचंद यादव, प्रदेश सचिव राजेंद्र नाथ पांडेय ,प्रदेश सचिव मौलाना शम्स तबरेज, विधान सभा महासचिव अमरेंद्र बहादुर यादव, खुर्शीद खान नगर अध्यक्ष घोसी, प्रमुख घोसी डॉ रामकृष्ण यादव, पूर्व प्रमुख सर्वेश यादव, आलोक सिंह राष्ट्रीय सचिव, पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, उदय ,नवाज, राज, प्रवीण कुमार, अशोक, रामभवन चौहान, डिंपल कुमार, राम भवन भारती आदि कार्यकता उपस्थित रहे।
























































Leave a comment