Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महराजगंज के आराजी गंगापुर गांव में घाघरा नदी में डूबे युवक का लगभग 50 घंटे बाद मिला शव मृतक युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिलरियागंज/आजमगढ़  ।आजमगढ़ जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आराजी गंगापुर गांव में एक युवक राजन उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र संजय राम नहाते समय बीते रविवार दोपहर को घाघरा नदी में डूब गया था । यह युवक अपने ननिहाल आया हुआ था । प्रशासन द्वारा नदी में डूबे युवक की तलाश लगातार की जा रही थी । परंतु काफी मशक्कत के बाद डूबे युवक का शव लगभग 50 घंटे बाद मंगलवार को बरामद किया गया है। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मृतक युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh