युवती से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने की पिटाई
देवरिया।यूपी से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।
युवती के पिता ने थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, लेकिन व्हाट्सएप चैट से पूरा मामला खुल गया। पुलिस जांच में दुष्कर्म की बात झूठी निकली।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की नजदीकियां मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हो गई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। बताया जा रहा है कि सोमवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच गया। वहां किसी ने उसे देख लिया और उसकी पिटाई कर दी।
आज युवती के पिता ने थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया। हालांकि युवती और परिजन मेडिकल कराने को तैयार नहीं हुए। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है, बल्कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो दोनों के बीच रात में हुई व्हाट्सएप चैट सामने आ गई। चैट से स्पष्ट हुआ कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं और आपसी सहमति से मिल रहे हैं।
थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत चल रही थी, उसी दौरान कहासुनी हुई थी। दुष्कर्म की बात पूरी तरह झूठी है। सीडीआर और व्हाट्सएप चैट से साफ हुआ कि दोनों नजदीकी हैं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने में सुलह-समझौता कर लिया।


























































Leave a comment