आजमगढ़: SSP डॉ. अनिल कुमार ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आजमगढ़। जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें SSP के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
SSP डॉ. अनिल कुमार ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को शीघ्र एवं प्रभावी न्याय दिलाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जमीन संबंधी विवाद, मारपीट तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आमजन का विश्वास मजबूत करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान कराया जा रहा है।



























































Leave a comment