Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: सिधारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचों के साथ औरैया व मैनपुरी के दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिधारी पुलिस ने अवैध असलहों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देशी तमंचे और दो जीवित कारतूस बरामद किए हैं।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में 30 जून 2026 की रात करीब 12:30 बजे उपनिरीक्षक जावेद सिद्दीकी अपनी टीम के साथ खेमउपुर रोड स्थित डेंटल कॉलेज की बाउंड्री के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।

 

तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो देशी तमंचे (.315 बोर) तथा दो जीवित कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

 

- अखिलेश कुमार पुत्र बुद्धे सिंह, निवासी नगलाचिंता, थाना अछल्ला, जनपद औरैया

- कमल पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी भोगांव, थाना भोगांव, जनपद मैनपुरी

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 270/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh