Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: DFO कार्यालय का स्टेनो 7,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को आजमगढ़ स्थित DFO (प्रभागीय वनाधिकारी) कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव को 7,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी मनोज विश्वकर्मा ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि पेड़ कटान की ऑनलाइन अनुमति दिलाने के बदले DFO कार्यालय में तैनात स्टेनो कपिलदेव यादव रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देकर भेजा गया।

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे, जैसे ही आरोपी ने DFO कार्यालय के मुख्य गेट के पास शिकायतकर्ता से 7,500 रुपये की रिश्वत ली, पहले से घात लगाए एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh