छोटे भाई ने चाकू मारकर बड़े भाई की हत्या मां से विवाद के बाद दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, सीने, कमर और पीठ पर किए गए ताबड़तोड़ वार
आजमगढ़। जहानागंज कस्बे के उत्तर मोहल्ला स्थित बड़ी मस्जिद के पास मंगलवार को दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया गया कि मां से कहासुनी के बाद दोनों भाइयों के बीच झड़प शुरू हुई। इसी दौरान छोटे भाई राजू उर्फ मोहम्मद अनस (24), पुत्र इम्तियाज ने अपने बड़े भाई दिलशेर (28), पुत्र इम्तियाज पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि अनस ने दिलशेर के सीने, कमर और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। घटना में दिलशेर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


























































Leave a comment