भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री काली प्रसाद जी का सलेमपुर आगमन, व्यवसायियों का बढ़ाया मनोबल
देवरिया।भारतीय जनता पार्टी देवरिया के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक काली प्रसाद का आगमन संजय वस्त्रालय, राम प्रसाद बिस्मिल मार्ग, सलेमपुर पर हुआ। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय व्यवसायियों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी परिस्थिति में व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान हेतु उनके साथ खड़ी रहेगी।
इस दौरान उत्तर प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण सदस्य के रूप में नामित संजय कुमार श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष काली प्रसाद जी को अंगवस्त्र एवं उनका चित्र भेंट कर सम्मानित किया तथा व्यापारिक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में आचार्य उमाकांत ,
भोला बाबा रमाकांत , मुरली मिश्रा , सुनील गुप्ता , भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मझौलीराज अमित यादव,
भोला , विनय पांडे , अजय यादव , मनोज तिवारी , हरिकिशुन , अशोक तिवारी , अशोक सिंह , शेषनाथ भाई, साकेत कुमार श्रीवास्तव, विजय कुमार, राकेश यादव , आकाश वर्मा, पूर्व सभासद राजेश गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अमरीश चंद्र कौशिक , संजय , सुनील प्रजापति सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संजय वस्त्रालय के प्रोपराइटर संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र से सम्मानित कर उनके आगमन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

























































Leave a comment