Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पुलिस लाइन देवरिया के प्रक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

देवरिया।पुलिस लाईन देवरिया के प्रेक्षा गृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह-जून आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता  आदीश मिश्रा जिला परिवीक्षा अधिकारी, देवरिया के द्वारा किया गया। बैठक का संचालन जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला परिवीक्षा अधिकारी, देवरिया के द्वारा एस0जे0पी0यू0 के कत्वर्य एवं दायित्व के बारे मे जनपद के समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारियो को नियमानुसार कार्य किये जाने एवं बैठक में एजेण्डा बिन्दु के साथ ससमय प्रतिभाग किये जाने एवं आपसी समन्यवक बनाकर कार्य किये जाने के सुझाव दिये गये। बैठक में संरक्षण अधिकारी के द्वारा एजेण्डावार समीक्षा कराते हुये बताया गया कि जनपद को बाल विवाह मुक्त एवं बालश्रम मुक्त जनपद बनाये जाने की दिशा मे प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। उक्त बैठक का मुख्य उद्देश्य यही है कि जनपद के समस्त बाल संरक्षण स्टेक होल्डर बच्चो के हित में आपसी समन्यवक बनाकर नियमानुसार बच्चो के सर्वोत्तम हित के लिये कार्य करे तथा सम्पर्क मे आये हुये बच्चो के शिक्षा, स्वास्थ, विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओ/विभाग द्वारा संचालित योजनाओ सेे आच्छांदित कराये जाने का भी प्राविधान है। बच्चो के साथ कार्य करते समय जे0जे0 एक्ट के अनुरूप बाल हित मे ही कोई निर्णय अथवा कार्य करे। बैठक मे सावित्री राय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति के द्वारा सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी से अपेक्षा किया गया कि बैठक में एजेण्डा बिन्दु के साथ प्रतिभाग करें। ताकि बच्चो के लिये संचालित योजनाओ से भी आच्छांदित कराया जा सके। बैठक मेे दिनेश कुमार श्रम प्रर्वतन अधिकारी के द्वारा श्रम विभाग से सम्बन्धित योजनाओ की जानकारी दिया गया। बैठक मे नीतू भारती केन्द्र प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर के द्वारा केन्द्र पर बालिकाओ एवं महिलाओ के लिये मिल रही सुविधाओ एवं संसाधनो के बारे मे जानकारी दिया गया तथा आवासित पीड़िताओ से सम्बन्धित कार्य यथाशीघ्र कराये जाने की अपेक्षा भी किया गया। बैठक मे अमित कुमार उपाध्याय प्रभारी चाइल्ड हेल्प लाइन के द्वारा थानो से प्राप्त होने वाले चाइल्ड लाइन के प्रकरणो के बारे मे अवगत कराते हुये सम्बन्धित थानो से सहयोग प्राप्त करने हेतु अपेक्षा किया गया। जिसपर संरक्षण अधिकारी के द्वारा यह जानकारी दिया गया है कि जब कोई बच्चा किसी स्टेक होल्डर के सम्पर्क मे आता है तो यात्रा के समय को छोड़कर 24 घण्टे के अन्दर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का प्राविधान है। बैठक में दीपक कुमार तिवारी, चीफ लिंगल डिफेन्स काउन्सिल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा सभी स्टेक होल्डर को बच्चो के हितो को ध्यान में रखकर कार्य किये जाने के सुझाव दिये गये। बैठक में सुरेश वर्मा, प्रभारी थाना ए0एच0टी0यू0 के द्वारा एस0जे0पी0यू0 एवं ए0एच0टी0यू0 के कार्य संरचना एवं दायित्व के साथ जे0जे0 एक्ट के महत्व के बारे मे जानकारी दिया गया एवं बच्चो के हित को ध्यान मे रखकर कार्य करने के सुझाव दिये गये है। बैठक मे मुख्य रूप से रामकृपाल प्रभारी अधीक्षक राजकीय बाल गृह बालक, देवरिया,  सदन यादव उप निरीक्षक थाना ए0एच0टी0यू0,  मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर,  संतपाल राजभर मुख्य आरक्षी,  आकाश सिंह कुशवाहा आरक्षी, थाना ए0एच0टी0यू0 तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहेे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh