Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: ऑपरेशन वज्रपात के तहत हत्या के प्रयास मामले का आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

आजमगढ़ के मेहनगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुरानी रंजिश में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी राजू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद किया।

आजमगढ़: ऑपरेशन वज्रपात में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद

आजमगढ़। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" अभियान के तहत मेहनगर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 15 मई 2026 को वादी ने थाना मेहनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर थाना मेहनगर में मु.अ.सं. 184/2026 के तहत धारा 109, 115(2), 352 एवं 351(3) बीएनएस में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 28 जून 2026 को थाना मेहनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी राजू पुत्र रामदीन, निवासी ग्राम पूरे तिवारी, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, को पूरे तिवारी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक डंडा भी बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh