आजमगढ़: शराब के नशे में हंगामा करने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई
आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और हंगामा करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, यूपी-112 पर मारपीट की सूचना प्राप्त होते ही पीआरवी-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित व्यक्ति शराब के नशे में कॉलर के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। पुलिस टीम के समझाने पर भी उसने अभद्र व्यवहार किया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली लाया, जहां उसके खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विधिक कार्रवाई की गई।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।






















































Leave a comment