Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भाजपा सरकार में बिजली कटौती का रिकॉर्ड टुटा -विजय रावत

•बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो धरने पर बैठेंगे-विजय रावत।

देवरिया।आज बरहज विधानसभा के बरहज नगरपालिका के वार्ड नंबर चौबीस में बिजली कटौती को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है पिछले दस वर्ष के भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था बडाने के लिए कोई काम नहीं हुआ जिससे देन है कि पुरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। जिसका ख़ामियाज़ा बरहज विधानसभा की जनता भोग रही हैं श्री रावत ने कहा की वार्ड नंबर चौबीस काली मंदिर के पास आए दिन लोकल फाल्ट हो रहा और ग्यारह हज़ार वोल्ट का तार चार फ़ीट ऊपर होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है और एक आदमी की जान भी चली गई हैं अगर चौबीस घंटे के अंदर इस तार को हटाया नहीं गया तो हम समाजवादी लोग ग्रामीण व क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर यही धरना देने का काम करेंगे। इस दौरान मुख्य रूप से अमित कुमार विकास यादव राकेश सिंह राहुल चौधरी अनरूद यादव संजय कुमार अनिश शर्मा पट्टु यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh